This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

Reasons to Invest in a Swaddling Blanket in Hindi | बेबी के लिए एक स्वैडलिंग बैग ख़रीदने के 5 फ़ायदे

Swaddling
Written by - Kavita Upretiअंतिम अपडेट: Aug 2, 2023
Reasons to Invest in a Swaddling Blanket in Hindi | बेबी के लिए एक स्वैडलिंग बैग ख़रीदने के 5 फ़ायदे
Likes4 Likes|
Read time6 min

हॉस्पिटल में नर्सें नए मम्मी पापा को सिखाती हैं कि बच्चे को एक स्वैडल रैपर में सही तरह कैसे रैप करना चाहिए. जब आप अपने न्यूबोर्न की बौड़ी को सही तरह से एक ब्लंकेट में लपेटते हैं तो वह ज्यादा सहज महसूस करता है बिलकुल वैसे ही जिस तरह से माँ उसे अपने गर्भ में रखती है. अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (एएपी) का कहना है कि स्वैडलिंग अगर ठीक तरह से की जाए तो नवजात बच्चों को शांत करने और गहरी नींद का यह बेहद मददगार तरीका है.
अगर आप अपने बच्चे को घर पर स्वेडल करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा ताकि आप इस काम को ठीक तरह से कर पाएँ और बच्चे को पूरा आराम मिले.

5 मुख्य कारण बेबी के लिए स्वेडलिंग कम ब्लेंकेट बैग खरीदने के

आपके बच्चे के लिए सही बेबी स्लीप बैग का इस्तेमाल उनके लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है. इस पोस्ट में हम बात करेंगे ऐसे ही कुछ फ़ायदों के बारे में.
स्वैडल बेबी रैपर में आप इस बात की तसल्ली कर सकते हैं कि आप का बच्चा रात भर गहरी और आरामदायक नींद में रहेगा क्योंकि इस के अंदर उन्हें अपने शरीर के टेम्परेचर के अनुसार ही गर्मी मिलती रहती है लेकिन ओवरहीटिंग की समस्या नहीं होती। इससे शिशु को आराम मिलता है.
क्योंकि इस ब्लेंकेट को बच्चे को पहनाया जा सकता है इसलिए बच्चा इसे रात को अपने शरीर से हटा नहीं पाता जो कि ओढ़ने वाले कंबल की एक आम समस्या है. इसके अलावा यह रात में टेम्परेचर में आने वाली गिरावट के कारण बच्चे को ठंड लगने की समस्या से भी बचाता है. ठंड लगने के कारण भी बच्चे कई बार रात में उठ जाते हैं लेकिन इस ब्लेंकेट को पहनाने पर आप को इस समस्या से मुक्ति मिल जाती है.
बेबी स्लीप सैक के उपयोग का एक अन्य फायदा यह भी है कि इससे बच्चा अपनी पीठ के बल सोया रहता है और सोते हुए पेट के बल लेटने की पौसिबिलिटी कम से कम हो जाती है.
इस सैक में क्योंकि आपके बच्चे के पैर एक कवर के अंदर बंद हैं इसलिए उसके कोमल पैरों का बिस्तर या लिनन में उलझने का डर नहीं रहता.
जब आप अपने बच्चे को स्वैडल बेबी रैप पहनाते हैं और इसे उसके बेड टाइम रूटीन का एक हिस्सा बना देते हैं तो आपका बच्चा स्लीपिंग बैग को कोज़ीनेस, सेफ़्टी और आराम के साथ रिलेट करता है जिससे नींद के दौरान उसका अच्छा विकास होने में भी मदद मिलती है. यहां तक कि अगर आप ट्रेवल कर रहे हैं या किसी नयी जगह पर रह रहे हैं, तो भी रात में बच्चे को उसके स्लीप बैग में सुलाने से बच्चा आसानी से सो जाएगा क्योंकि इससे उसे ये लगता है कि ये उसके सोने का समय है और उसे तुरंत गहरी नींद आ जाती है.

बेबी स्लीप सैक का प्रयोग कब शुरू करना चाहिए और कैसे करें?

आप अपने बच्चे के लिए स्लीप सैक का यूज़ कभी भी शुरू कर सकते हैं लेकिन ज़्यादातर पेरेंट्स इसका यूज़ तब ज्यादा करते हैं जब वह बच्चे की स्वेडलिंग बंद करना चाहते हैं. ये बच्चे के इस ट्रांसिशन में बेहद मददगार है.
बच्चे के जन्म के पहले कुछ महीनों में ट्रेडिशनल स्वैडलिंग ब्लेंकेट सबसे ज्यादा कम्फ़र्टेबल औप्शन होते हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि इन बेबी स्वैडल ब्लेंकेट में ज़िपर वाला कंबल होता है जिसमें बच्चे की बाहें भी कवर हो जाती हैं. इससे बच्चे का रात में क्विक रेस्पोंस के कारण होने वाले झटकों से बचाव होता है और उसे एक बेहतर नींद सोने में मदद मिलती है.
लेकिन जैसे ही आपका बच्चा पलटने लगे इन ट्रेडीशनल स्वैडल ब्लेंकेट का यूज़ करना बंद कर देना चाहिए क्योंकि इससे उनके फ्री मूवमेंट और मोटर स्किल्स के विकास में बाधा पड़ सकती है. एक बेबी स्लीपिंग बैग खरीदते हुए सबसे महत्वपूर्ण चीज है कि आप उसका सही आकार चुनें. इससे आप के बेबी को गहरी और बढ़िया नींद आने में हेल्प मिलेगी. हमारे सुपर सॉफ्ट मसलिन स्लीप बैग दो साइज़ में उपलब्ध हैं और 8 किलोग्राम से अधिक वेट वाले बच्चों के लिए सबसे बेस्ट औप्शन हैं.
वहीं अगर आप चाहें तो अपने बच्चे को जन्म के बाद शुरुवात से ही एक स्लीपिंग बैग में सुलाना भी शुरू कर सकते हैं क्योंकि कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जिन्हें जन्म के तुरंत बाद भी स्वैडलिंग पसंद नहीं आती. ऐसे में अगर आपका शिशु अपने स्वैडल में परेशान या फंसा हुआ सा महसूस करता है या फिर लगातार खुद को इससे बाहर निकालने की कोशिश करता हुआ दिखता है, तो उसकी अच्छी और गहरी नींद के लिए स्लीपिंग बैग एक बढ़िया और सेफ औप्शन है. आपको केवल यह सुनिश्चित करना होगा कि आप अपने बच्चे की उम्र के अनुसार उसके लिए सही साइज़ का बैग प्रयोग करें.

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.